दिल्ली/- कंझावला कांड को तीन दिन भी नहीं बीते कि दिल्ली के आदर्श नगर और पांडव नगर से भी ऐसी दो वारदातें सामने आईं हैं जो हैरान करने वाली हैं। जहां आदर्श नगर में एक युवती को सरेआम चाकू से गोद दिया गया वहीं पांडव नगर में एक लड़की को कार में खींचने की कोशिश की गई। यही नहीं लड़की को एसिड अटैक की भी धमकी दी गई।
दिल्ली के पांडव नगर से प्रकाश में आए एक सनसनीखेज मामले में एक कार सवार युवक पर आरोप है कि उसने एक 19 वर्षीय लड़की को चलती कार से खींचने की कोशिश की। जब लड़की ने कार में बैठने से मना किया तो युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। हालांकि लड़की फिर भी नहीं घबराई और किसी तरह खुद को बचाया। इस खींचतान में लड़की को कुछ चोटें आईं हैं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज