मानसी शर्मा/- मध्य प्रदेश के नीमच में राहुल गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिवराज और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। इस यात्रा में लाखों लोग मेरे साथ चले, जहां मैंने हजारों लोगों से बात की। इस दौरान जब मैं मध्य प्रदेश के युवाओं से पूछता था- आप क्या करते हैं?जवाब आता था- कुछ नहीं करता, बेरोजगार हूं। मध्य प्रदेश के ये हालात हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कुछ दिन पहले यहां आए और कहा कि हमने मध्य प्रदेश में 500 फैक्ट्रियां लगाई हैं। इसके पहले उन्होंने 15 लाख रुपए और काले धन को मिटाने की बात कही थी। मध्य प्रदेश में किसी ने ये फैक्ट्रियां देखी हैं?


More Stories
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद
मौरिस नगर पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल स्नैचिंग के दो मामले सुलझाए, एक आरोपी गिरफ्तार