मधु विहार में की गई अस्ताचल सूर्य की आराधना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधु विहार में की गई अस्ताचल सूर्य की आराधना

-हर्षोल्लास से मनाया गया छठ पर्व, आरडब्ल्यूए मधु विहार प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने दी बधाई

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार में पूर्वांचल के लोगों ने स्थानीय भक्तों के साथ छठ का पर्व सोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना की गई। प्रत्येक वर्ष की भांति आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने छठ घाट स्थल पर पहुंच कर सूर्योपासना की और अस्ताचल सूर्य को नमन किया। भक्तों को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि आस्था पवित्रता संयम नियम स्वच्छता का यह पर्व कई मायनों में हमारे जीवन को प्रभावित करता है। श्रद्धा विश्वास के इस पर्व में धीरे धीरे भक्तों की संख्या बढ़ती हुई दिखती है। उन्होंने श्रद्धा भक्ति आस्था के पर्व, छठ सूर्योपासना की प्रथम बेला संध्या काल में अस्ताचल सूर्य के अर्घ्य के लिए सभी भक्त जनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने उन महाव्रती भक्तों के लिए जिन्होंने चार दिनों तक कठोर साधना द्वारा मां की आराधना की है उन्हे साष्टांग दंडवत किया और कहा कि छठ माता उन्हे दीर्घायु के साथ सुख समृद्धि यश एवम प्रतिष्ठा प्रदान करें।
         मधु विहार बी ब्लॉक, ए वन एवम सी वन ब्लॉक में आयोजित छठ पूजा में सोलंकी ने पूजा अर्चना की। पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील पांडे ने प्रधान रणबीर सोलंकी एवम सचिव जगदीश नैनवाल को सम्मानित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox