मधुविहार में प्राइमरी स्कूल के रास्ते में फैला सीवर का गंदा पानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधुविहार में प्राइमरी स्कूल के रास्ते में फैला सीवर का गंदा पानी

-बच्चे व राहगीर झेल रहे परेशानी, अधिकारी नही दे रहे ध्यान

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – मधु विहार सी ब्लॉक एक मात्र नगर निगम प्राइमरी स्कूल जाने के रास्ते में तथा गली न 6 में सीवर का पानी भर जाने से जहां आस पास के निवासी परेशान है वहीं स्कूली बच्चे स्कूल जाने से घबरा रहे है। दोनो पालियों में चलने वाले स्कूल में बच्चों को छोड़ने वाले बुजुर्ग दादा दादी, माता पिता बड़ी मुश्किल से बच्चो को स्कूल छोड़ पा रहे है।

इन स्थितियों को देखते हुए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद इसे नही ठीक किया जा सका है। सोलंकी ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती एवं मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा से निवेदन किया है कि स्कूल के बच्चों एवं बच्चियों की समस्या को देखते हुए बड़ी गाड़ी लगवाकर इन्हे तत्काल साफ करवाया जाए। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सेकेट्री महेश मिश्रा ने बताया की यह स्थिति पूरे सी ब्लॉक की है अगर अभी भी जल बोर्ड की आंख न खुली तो संभावित है की इन परिस्थितियों के मद्देनजर स्थानीय लोगो का जान माल़ का बहुत नुकसान होगा जिसके जिमेदार दिल्ली जल बोर्ड एवम संबधित सभी अधिकारी होंगे जिनसे हम आए दिन परिस्थितियों से अवगत कराते है एवम निवेदन करते रहते है।
          सोलंकी ने मांग की है जो डीप सीवर का काम 45 दिनों में पूर्ण होना था जो की 1 साल उपरांत भी पूर्ण नहीं हुआ जिसके वजह से लोग नरकीय स्थिति भोग रहे है इसलिए इस की जांच की जाए एवम इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox