मतदाता सूची में नाम नहीं होने से चुनाव में नामांकन नहीं कर पाए दो प्रत्‍याशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मतदाता सूची में नाम नहीं होने से चुनाव में नामांकन नहीं कर पाए दो प्रत्‍याशी

-अदालत जाने की कर रहे हैं तैयारी

नई दिल्ली/बि‍रंचि सिंह/- इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई ऐसे लोग प्रत्‍याशी नहीं बन सके जिसने द्वारा आवेदन देने के बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं जोडा गया।कुछ ऐसे भी प्रत्‍याशी रहे जिनका मतदाता सूची से नाम ही गायब हो गया है। कभी सपा और आप आदमी के साथ रहे डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने यह आरोप लगाए हैं। आशुतोष मिश्रा नवगठित राजनीतिक संगठन अन्‍जान आदमी पार्टी के अध्यक्ष है।

आशुतोष मिश्रा ने यह आरोप प्रेस क्‍लब में एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान लगाए हैं। मिश्रा ने कहा कि‍ रजनी कोचर और सोनाली कक्‍कड़ को उनकी पार्टी की ओर से प्रत्‍याशी बनाया गया था। इसके बाद इसकी सूचना पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को भी दे दिया गया था लेकिन उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं किया गया।

आशुतोष मिश्रा ने बताया कि‍ पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को प्रत्‍याशी बनाया है। अवध ओझा उत्तर प्रदेश से आए हैं। इसके पहले उनका मतदाता पहचान पत्र उत्तर प्रदेश में बना था। दिल्ली में प्रत्‍याशी बनने के पहले उनके नाम का नया  मतदाता पहचान पत्र भी बन गया लेकिन उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का दिल्‍ली में मतदाता पहचान पत्र नहीं बन सका. इससे उनको व पार्टी को गहरा धक्का लगा है। इस मामले को लेकर उन्होने अदालत में जाने का मन बना लिया है।

उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से अन्‍जान आदमी पार्टी की ओर से रजनी कोचर को प्रत्‍याशी बनाया गया था। उन्‍होंने बातचीत में
बताया कि‍ वह 2002 से वि‍कासपुरी में रह रही हैं। ,नगर निगम चुनाव में भी मतदान किया था.। इसके बाद उन्होने वि‍कासपुरी से उत्तम नगर में अपना नाम मतदाता सूची में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस बार उनका नाम मतदाता सूची से गायब मिला। जिसकारण वह उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन नही कर पाई।  

अन्‍जान आदमी पार्टी की नेता सोनाली कक्कड़ ने बताया कि‍ उन्हें आदर्श नगर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें भी चुनाव आयोग ने प्रत्‍याशी नहीं बनने दिया। उनका आवेदन निरस्‍त कर दिया गया। इसका कोई कारण नहीं बताया गया। अब दोनो नेता चुनाव आयोग के इस कृत्य के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहे है ताकि चुनाव आयोग की लापरवाही को जनता के सामने ला सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox