मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड- डीसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मतदाता घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड- डीसी

-चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है सुविधा

रेवाड़ी/शिव कुमार यादव/- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में भारत निर्वाचन आयोग ने भी लोकसभा आम चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। भारत निर्वाचन चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है।


डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि यदि मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात ये है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजिलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox