दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरी मैदान में कूद पड़े है। राहुल गांधी कल सीलमपुर में रैली करने के बाद आज मकर संक्रांति के मौके पर रिठाला पहुंचे। इस दौरान उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा के साथ पूर्वांचल के लोगों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होने लोगों के साथ दही-चुड़ा भी खाया।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने रिठाला विधानसभा में नाले और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस नेता ने लोगों से अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भी बातचीत की। बता दें रिठाला विधानसभा में पूर्वांचल वोटर की संख्या अधिक है। बता दें कि रिठाला में बीजेपी ने कुलवंत राणा, आप ने मोहिंदर गोयल और कांग्रेस ने सुशांत मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। दिल्ली में पूर्वांचल वोटर की संख्या 22 फीसदी के करीब है। पूर्वांचल के लोग 27 सीटों पर अपना प्रभाव रखते हैं।

मोदी-केजरीवाल पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने रिठाला में दही-चूड़ा भोज के दौरान कच्ची कॉलोनियों मे रहने वाले लोगों के मुद्दों पर चर्चा की। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने सीलमपुर में जय बापू, जय भीम, जय संविधान जनसभा को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने मोदी और केजरीवाल को एक जैसा बताया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज