हिसार/शिव कुमार यादव/- भारत विकास परिषद की हिसार इकाई ने 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय सयांजक मदनलाल यादव ने ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं दी।
ध्वजारोहण के उपरांत परिषद के सदस्यों व लोगों ने झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर श्री मदन लाल यादव ने कहा कि भारत विकास परिषद ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी धूमधाम से गणंतत्र दिवस मनाया। इस अवसर बच्चों ने मनमोहक व देश भक्ति से सराबोर कविता व गीत पेश किये। छोटे बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। साथ हर वर्ष की भांति सभी ने पक्षियों के लिए घौंसले बनाये और उनके दाना-पानी का प्रबंध किया। इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। समारोह के समापन पर सभी ने एक दूसरें को शुभ कामनाऐं दी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई