भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीता दूसरा टेस्ट, सीरीज 1-1 से बराबर

-दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, सिराज-बुमराह बने जीत के हीरो

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केप टाउन टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम कर लिया। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भारत की यह पहली टेस्ट जीत है। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। भारत को दूसरी पारी में 79 रन का टारगेट मिला था। टीम ने इसे 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बुधवार को न्यूलैंड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। साउथ अफ्रीका पहली पारी में 55 पर ऑलआउट हुआ, जबकि भारत भी अपनी पहली पारी में 153 रन ही बना सका। टीम इंडिया को पहली पारी में 98 रन की बढ़त मिली थी। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 176 रन बनाए। टीम आखिरी पारी में 78 रन से आगे रही, इसलिए भारत को 79 रन का टारगेट मिला था। भारत ने इसे 12वें ओवर में हासिल कर लिया।

लाइव अपडेट
भारत ने केपटाउन टेस्ट में जीतकर इतिहास रच दिया। उसने पहली बार यहां कोई टेस्ट मैच अपने नाम किया है। भारत का केपटाउन में यह सातवां टेस्ट मैच था। इससे पहले छह में से चार में हार का सामना करना पड़ा था। दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे। भारत ने केपटाउन टेस्ट को जीतकर सीरीज में भी 1-1 की बराबरी हासिल की। यह दूसरा अवसर है जब दक्षिण अफ्रीका में भारत कोई टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा है। इससे पहले 2010-11 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रन पर ही सिमट गई थी। उसके बाद भारत 153 रन पर ऑलआउट हो गया था। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबानों ने दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया। दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। भारत को पहला झटका यशस्वी के रूप में लगा। वह 23 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छह चौके लगाए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका कैच लिया। भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। शुभमन ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। विराट कोहली आउट होने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज रहे। वह 11 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलयिन लौटे। मार्को यानसेन की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। रोहित शर्मा (17 रन) और श्रेयस अय्यर (चार रन) ने मैच को समाप्त किया।
         विराट कोहली आउट होने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज रहे। वह 11 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलयिन लौटे। मार्को यानसेन की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया।
         भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। शुभमन ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। भारत ने दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 21 रन और चाहिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका 176 रन पर ऑलआउट
जसप्रीत बुमराह ने लुंगी एंगिडी को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को समेट दिया। एंगिडी ने 10 गेंद पर आठ रन बनाए। नंद्रे बर्गर 20 गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 173 रन पर सिमट गई। उसे 78 रन की बढ़त मिली। इस तरह भारत को जीत के लिए 79 रन चाहिए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए थे। उसके बाद भारत 153 रन पर ऑलआउट हो गया था।

मैच के दूसरे दिन अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में पहले दिन के स्कोर 62/3 से आगे खेलने उतरी। नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे, लेकिन एडेन मार्करम ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार शतक लगाया और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। मार्करम ने 103 गेंद पर 106 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ तीन अन्य खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। कप्तान डीन एल्गर ने अपने करियर की आखिरी पारी में 12 रन बनाए। डेविड बेडिंघम और मार्को यानसेन ने 11-11 रन की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए। मुकेश कुमार को दो सफलता मिली। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिए।

मार्करम ने लगाया शानदार शतक
भारत को मोहम्मद सिराज ने पारी में सबसे बड़ा विकेट दिलाया। उन्होंने एडेन मार्करम को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 103 गेंद पर 106 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 17 चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर आठ विकेट पर 162 रन है। उसके पास 64 रन की बढ़त है। कगिसो रबाडा के साथ नंद्रे बर्गर क्रीज पर हैं।

बुमराह के दूसरी पारी में पांच विकेट पूरे
जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने केशव महाराज को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। महाराज चार गेंद पर तीन रन बनाकर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 111 रन है। उसके पास 13 रन की ही बढ़त है। एडेन मार्करम के साथ कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox