भारत दुनिया के विकास का इंजन बनकर उभरा है :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत दुनिया के विकास का इंजन बनकर उभरा है :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मानसी शर्मा /- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विश्व के विकास का इंजन बनकर उभरा है। वह विश्व को नई दिशा दिखा रहा है। हमारे देश ने दिखाया है कि वह विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख आर्थिकी के रूप में अब दूसरे देशों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में पहुंच गया है।भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है
सिंह ने कहा कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का विकास इंजन है, तो आप सभी आर्थिक विशेषज्ञ और विचारक उस विकास इंजन की मोटर हैं। आप सभी पर विशेष जिम्मेदारी है कि इंजन से लेकर अंतिम कोच तक सभी की जरूरतों को एकीकृत करके भारत की विकास गाथा का अगला अध्याय लिखने में सरकार की मदद करें।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
सिंह ने कहा कि यह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक अरब से अधिक भारतीयों की कड़ी मेहनत और क्षमता का परिणाम है। दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विकास इंजन के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। सरकार यह काम अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए हमें आर्थिक विशेषज्ञों और विचारकों के सहयोग की आवश्यकता है।

हवाईअड्डों पर भी दी जानकारी
सिंह ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि सभी नागरिकों को उचित मौके देते हुए भी विकास दर में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार के विशेष प्रयासों का भी जिक्र किया। कहा, 2014 तक, भारत में 91,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज ये बढ़कर लगभग 1.5 लाख किलोमीटर हो गया है। 2014 में भारत में केवल 74 हवाईअड्डे थे, वहीं आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox