भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच गुवाहाटी हुआ बंद, RAHUL GANDHI पर FIR के निर्देश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच गुवाहाटी हुआ बंद, RAHUL GANDHI पर FIR के निर्देश

मानसी शर्मा / –  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर अड़चल आ गई। दरअसल, असम के गुवाहाटी में विवाद हो गया। शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। वहीं राहुल गांधी के ऊपर असम के हिमंत बिस्वा सरमा ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश असम के सीएम ने DGP को दिए हैं।

उनपर भीड़ उकसाने के आरोप में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,“असम एक शांतिपूर्ण राज्य है।निर्देशों का पालन न होने से ट्रैफिक जाम हो रहे हैं। ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं है।”दूसरी तरफ, गुवाहाटी में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद होना है। कांग्रेस नेता गांधी ने कहा है कि उन्हें छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी शहर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्हें शहर के बाहरी इलाके से गुजरने को कहा गया है।

बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती

साथ ही झड़प के बाद अतिरिक्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। वहीं इस हंगामे के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह करीब 10 बजे क्वींस होटल से शुरू होकर आगे बढ़ी। राहुल गांधी का गुवहाटी में एक सार्वजनिक संबोधन भी होना है।

छात्रों से करेंगे बातचीत

कांग्रेस के शेयर किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी मेघालय के री भोई जिले के जोराबाट में एक होटल में उत्तर पूर्व कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ भी राहुल गांधी की वार्ता होगी। पार्टी ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें मुख्य शहर में रोड शो या पदयात्रा करने की अनुमति नहीं दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox