नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी और प्रतीक्षित नौकायन प्रतियोगिता, भारतीय नौसेना नौकायन चैंपियनशिप (आईएनएससी) 2024, 16 से 19 अक्टूबर तक भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में आयोजित की जाएगी। मराक्कर वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर (एमडब्ल्यूटीसी), जो देश की शीर्ष नौकायन सुविधाओं में से एक है, इस वर्ष के आयोजन के लिए 100 से अधिक प्रतिभागियों की मेजबानी करेगा। ये प्रतिभागी तीन अलग-अलग प्रारूपों और पांच विभिन्न नौकाओं की श्रेणियों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आईएनएससी एक वार्षिक अंतर कमान प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन भारतीय नौसेना नौकायन संघ (आईएनएसए) द्वारा नौसेना कर्मियों में प्रतिस्पर्धी नौकायन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस वर्ष, तीन नौसेना कमानों की टीमें इसमें भाग लेंगी, जिनमें अधिकारी, कैडेट और नाविक (अग्निवीरों सहित) शामिल होंगे। रेसिंग चार लोकप्रिय प्रारूपों में आयोजित की जाएगी, जिनमें महिलाओं के लिए इंटरनेशनल लेजर क्लास एसोसिएशन (ILCA-6), पुरुषों के लिए ILCA-7, और विंडसर्फिंग के लिए बिक बीच क्लास बोट शामिल हैं। इसके साथ ही, टीम रेसिंग एंटरप्राइज क्लास बोट में होगी।
भारतीय नौसेना विशेष रूप से जलकौशल गतिविधियों को महत्व देती है और नौकायन को कर्मियों में साहस, नेतृत्व और सामंजस्य जैसे गुणों को विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन मानती है।


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप