भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश,

-सोमालियाई लुटेरों के हाथों से विदेशी जहाज को बचाया

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचाया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेजा और लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रख रहा है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। फिलहाल यह जहाज सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना ने बताया कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं। क्रू के सदस्यों ने न्ज्ञडज्व् पोर्टल पर 14 दिसंबर 2023 को एक संदेश भेजा था, जिसमें बताया गया था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सूचना पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox