भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

-कहा- हेट स्पीच पर मोदी चुप क्यों, पुलिस भी नही कर रही कार्यवाही

नई दिल्ली/- भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा कथित नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि हेट स्पीच दिए जाने के मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर दिशानिर्देश जारी करना चाहिए। श्रीनेत ने पूछा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों चुप हैं?
            संवाददाताओं से कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, भाजपा के एक निर्वाचित सांसद ने एक समुदाय विशेष के बहिष्कार की बात करते हैं और भीड़ से तालिया बजवाते हैं। प्रवेश वर्मा ने यह कृत्य देश की राजधानी में किया है और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चुन-चुनकर मारने की धमकी दी। ये लोग लगातार ऐसी बातें करते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि भाजपा में संदेश है कि जो जितनी नफरत फैलाएगा, वह उतना आगे जाएगा। अनुराग ठाकुर जैसे लोग इनके आदर्श बन चुके हैं। भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार में ऐसे लोग भरे पड़े हैं।
              उन्होंने कहा, ’चुन-चुन कर मारना, दिमाग ठीक करना, पूर्ण बहिष्कार, तबियत दुरुस्त कर देना, अगर ये शब्द नफरत फैलाने वाले नहीं हैं, तो फिर क्या हैं? कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेत ने कहा, इस मामले को 72 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है। नंदकिशोर और प्रवेश वर्मा चुने हुए प्रतिनिधि हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है। प्राथमिकी कब दर्ज होगी?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox