नजफगढ़/शिवकुमार यादव/- नजफगढ़ में दिल्ली भाजपा प्रदेश सहयोग सेल के नेता प्रवीण शर्मा ने झटीकरा मोड़ स्थित शिवन फॉर्म में रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

समारोह का आयोजन निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जय किशन शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

उत्साह व उमंग के इस समारोह में नजफगढ़ क्षेत्र के अनेकों गणमान्यों के साथ-साथ सभी दलों के नेताओं ने शिरकत कर एक दूसरे को रंग लगाया व होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए भाजपा नेता प्रवीण शर्मा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और सभी को अपनी संस्कृति के अनुरूप इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। समारोह में फूलों की होली व सांस्कृतिक

कार्यक्रमों की धूम रही।
होली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक कमल सिंह यादव, उत्तम नगर से भाजपा विधायक पवन शर्मा, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, नजफगढ़ निगम जोन के अध्यक्ष अमित खड़़खड़ी,

आम आदमी पार्टी के नेता सूरज गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ नेता रणवीर शर्मा, रणबीर शौकीन, अनिल अरोड़ा, संदीप सहरावत, अजय शर्मा, वेदवती यादव, नवीन डागर, अशोक गोदारा, रमेश सहरावत व वरिष्ठ शिक्षक जे सी अरोड़ा के साथ-साथ अनेकों

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह में मेहमानों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुफ्त उठाया।

निगम के पूर्व प्रतिपक्ष के नेता एवं समारोह के आयोजक जय किशन शर्मा ने सभी मेहमानों का समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पर उनका आभार प्रकट किया।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी