भाजपा और सपा से वरुण को झटका! अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा और सपा से वरुण को झटका! अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

मानसी शर्मा / –  लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवार की घोषणा कर रही हैं। जहां एक तरफ केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा तीसरी उम्मीदवारों की सूची लाने का मंथन कर रही है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने छह और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन छह सीटों में संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर शामिल हैं। ऐसे में सबसे बड़ा झटका पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को लगा है।

दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी का भाजपा से टिकट कट गया है जिसके बाद चर्चाएं थी की वरुण गांधी को सपा की सीट पर पीलीभीत के प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अब जब सपा ने पीलीभीत सीट से भगवत सरन गंगवार को टिकट दिया है तो वरुण गांधी की अटकलों पर विराम लग गया है। ऐसे में एक सवाल उठ रहा है कि जब भाजपा से वरुण गांधी का टिकट कट सकता है और समाजवादी पार्टी ने भी पीलीभीत से उम्मीदवार उतार दिए हैं तो वरुण गांधी के पास क्या विकल्प है?

क्या हैं विकल्प?

सूत्रों के अनुसार, वरुण गांधी ऐसी स्थिति में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। वरुण के प्रतिनिधि समेत अन्य कुल चार लोगों के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भी कलेक्ट्रेट में जाकर खरीद लिए गए हैं। हालांकि उनके लिए समाजवादी पार्टी में दरवाजे अभी भी खुले हुए है। वरुण गांधी से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके बारे में हमारा संगठन फैसला लेगा। लेकिन अब पार्टी ने पीलीभीत से अपना उम्मीदवार घोषित करके चौंका दिया है। बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में में वरुण गांधी ने पीलीभीत से चुनाव लड़ा और तीसरी बार सीट हासिल की थी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वरुण गांधी किस सीट और किस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox