मानसी शर्मा / नई दिल्ली /- आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम पर 16 नए कूड़े के पहाड़ बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया आप विधायकों ने दिल्ली में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर का जायजा लेने के बाद नगर निगम और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा – कि वैसे तो भाजपा शासित निगम ने पिछले 15 सालों में दिल्ली को कूड़े की राजधानी बना दिया है ओखला और गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ों में पहले ही दिल्लीवासियों का जीना दूभर कर रखा है दिल्ली के किसी भी इलाके मैं चले जाओ हर जगह कूड़ा ही कूड़ा मिलेगा मनो राजधानी दिल्ली की जगह किसी कूड़ा घर में आ गए हो अब भाजपा 16 और कूड़े के पहाड़ बना रही है जिसके लिए कुछ इलाके भी चिन्हित किए जा चुके हैं इससे बड़ा खतरा दिल्ली वालों के लिए कुछ भी नहीं हो सकता है हम किसी भी कीमत पर भाजपा को दिल्ली वालों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे ।
आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि एमसीडी द्वारा कूड़े के पहाड़ बनाने की योजना है उसका हम विरोध करते हैं भाजपा ने 15 साल से शासन की सिर्फ यही उपलब्धि है ।
रातो रात की सफाई : विधायक आतिशी ने कहा की गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम की ओर से 1 महीने से कूड़ा डाला जा रहा है इसे कूड़े का पहाड़ यहां पर बनना शुरू हो गए आप लैंडफिल साइट बनाए जाने का खुलासा करने के बाद निगम ने इसकी रातों-रात सफाई कराई ।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई