मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव नजदीक जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर रहीं हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सुपरस्टार अभिनेत्री रचना बनर्जी,शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है। जी हां क्रिकेटर यूसुफ पठान राजनीति में एंट्री लेने जा रहे हैं।
ट्वीट कर कही ये बातें
अब अपने भाई की पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर इरफान पठान ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इरफान ने लिखा – “आपके धैर्य, दयालुता, जरूरतमंदों की मदद और बिना किसी आधिकारिक पद के भी लोगों की सेवा को आसानी से देखा जा सकता है। मुझे विश्वास है कि एक बार जब आप राजनीतिक भूमिका में कदम रखेंगे, तो आप वास्तव में लोगों के दैनिक जीवन में बदलाव लाएंगे। वहीं सभी उम्मीदवारों की नाम की घोषणा करते हुए, ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को साफ नाकार दिया है।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें