बड़ी होनी चाहिए राजा नाहर सिंह की प्रतिमा- प्रवेश वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बड़ी होनी चाहिए राजा नाहर सिंह की प्रतिमा- प्रवेश वर्मा

-नजफगढ़ में राजा नाहर सिंह की प्रतिमा को लगाने को लेकर सांसद से मिला नाहरगढ़ उत्थान संघ का प्रतिनिधिमंडल

नजफगढ़/- नजफगढ़ देहात में 1857 के महान क्रांतिकारी सेनानी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने का अभियान अब पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है। एक तरफ नजफगढ़ का नाम राजा नाहर सिंह की याद में नाहरगढ़ रखने के लिए नाहरगढ़ उत्थान संघ के सदस्य हर घर में जाकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का काम कर रहे है तो वही दुसरी तरफ पदाधिकारी लोगों को आजादी व बलिदान की प्रतिमूर्ति के रूप में प्रेरणा देने के लिए राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगाने के अभियान को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
               इसी कड़ी में नाहरगढ़ उत्थान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और राजा नाहरसिंह की प्रतिमा लगाने में सहयोग मांगा। इस पर सांसद प्रवेश वर्मा ने राजा नाहर सिंह को याद करते हुए कहा कि राजा नाहरसिंह 1857 की क्रांति के महान अग्रदूत थे। उन्होने कहा कि राजा नाहर सिंह का कद बहुत बड़ा था इसलिए उनकी प्रतिमा छोटी नही बल्कि काफी बड़ी होने चाहिए। इसके लिए जो भी सहयोग करना पड़ा हम करेंगे। साथ ही उन्होने 36 बिरादरी के सम्मानित सदस्यों का इस पुण्य कार्य के लिए स्वागत करते हुए कहा कि हमे जनता के बीच जाकर इसका सहयोग मांगना चाहिए। इस अवसर पर नाहरगढ़ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने सांसद जी के आश्वासन व मार्गदर्शन पर उनका आभार प्रकट किया। जोर से इस काम को पूरा करने का आश्वासन दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox