बोस्को पब्लिक स्कूल के छात्रों ने यमुना जी के लिए निकाली रैली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बोस्को पब्लिक स्कूल के छात्रों ने यमुना जी के लिए निकाली रैली

-जन-जागरण अभियान रैली के दौरान पश्चिम विहार के ब्लॉकों में निकाली रैली

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ग्वालियर/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली के प्रतिष्ठित बोस्को पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ मां यमुना जी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए जीएच 13, जीएच 14, जीएच 9 पश्चिम विहार ब्लॉको में जन जागरण रैली निकाली। इस अवसर पर जन जागरण अभियान रैली को संबोधित करते हुए प्रोफेसर गुरप्रीत टुटेजा एडिशनल डीन दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहां कि हम आधुनिकता की दौड़ में इतने आगे निकल गए कि अपने प्राकृतिक संसाधनों को ठीक नहीं रख सके।

                बॉस्को पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजू दुग्गल ने बच्चों को बताया कि हमारी दिल्ली में दो बड़ी नदियां बहती हैं। उन्होंने कहा कि यमुना जी के अलावा हमारे स्कूल के साथ से साहिबी नदी बहती है जिसको हमने नाला बना दिया है। छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने उनकी इस बात पर रुचि दिखाई कि दिल्ली में दो बड़ी नदियां हैं। आगे बताते हुए श्री राजू दुग्गल ने कहा कि अब समय आ गया है कि आने वाली पीढ़ी इन दोनों नदियों की अविरलता और निर्मलता को देखें।

                 इस मौके पर सहसंयोजक यमुना नदी प्रमुख दिल्ली पंचायत संघ थान सिंह यादव ने कहा कि पहले दिल्ली के ग्रामीण अपनी नदियों, तालाबों, कुओं को स्वच्छ रखते थे। लेकिन आज हालात खराब है। इसलिए श्री रवि शंकर तिवारी संयोजक लोक संसद द्वारा यमुना संसद के आह्वान पर 4 जून सुबह 6ः30 बजे यमुना जी पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
                 इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती प्रिया हांडा ने कहा कि हम अपने छात्र छात्राओं के साथ 4 जून को यमुना जी पर मानव श्रृंखला में अवश्य भाग लेंगे। ताकि बच्चे भी यमुना जी की स्थिति को देख सके। और आने वाले समय में यमुना जी और साहिब जी को स्वच्छ बनाने में योगदान कर सकें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox