बीएसएनएल के 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के प्लान ने बिगाड़ा दूसरी कंपनियों का खेल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएनएल के 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी के प्लान ने बिगाड़ा दूसरी कंपनियों का खेल

-बीएसएनएल 2399 रूपये वोल ऐनुअल प्लाल पर दे रहा 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, डेली 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सरकारी उपेक्षा के बावजूद सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स से प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी कड़ी में बीएसएनएल अपने 2399 रुपये वाले ऐनुअल प्लान में 90 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। कंपनी ने इस ऑफर की घोषणा पिछले महीने की थी और यह 15 जनवरी को खत्म होने वाला था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और यूजर्स की डिमांड को देखते हुए बीएसएनएल का यह ऑफर अभी भी चल रहा है। 2399 रुपये वाले प्लान में कंपनी 365 दिन की वैलिडिटी देती है, लेकिन इस ऑफर के साथ प्लान की वैलिडिटी बढ़कर 455 दिन की हो जाती है। जिससे दूसरी कंपनियों का खेल बिगड़ गया है। जो 90 दिल की बजाये 84 दिन देती हैं।

इसी तरह बीएसएनएल अपने तीन महीने की वैलिडिटी वाले प्लान में भी दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर बेनिफिट दे रहा है। जियो से तुलना करें तो जियो अपने यूजर्स 666 की कीमत में 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है, जिसमें डेली 1.5जीबी डेटा मिलता है। वहीं, बीएसएनएल का त्रि-मासिक प्लान 485 रुपये का है और इसमें आपको 90 दिन की वैलिडिटी और डेली 1.5जीबी डेटा मिलेगा।

वहीं जियो के 2999 के इस प्लान में आपको एक साल की वैलिडिटी मिलती है। इंटरनेट यूज करने के लिए कंपनी इस प्लान में हर दिन 2.5जीबी डेटा देती है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ आने वाले इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस का भी फायदा होगा। वहीं, बीएसएनएल के 2399 रुपये वाले प्लान में आपको हर दिन 3जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे बेनिफिट देता है।

एयरटेल के 2999 के प्लान में 365 दिन तक चलने वाले इस प्लान में आपको डेली 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस दे रही है। एयरटेल के इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको 30 दिन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।

वोडाफोन-आइडिया के 2899 के प्लान में आपको 365 दिन तक रोज 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे अडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।

अब बीएसएनएल के प्लान ने कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो कंपनियां नये साल में अपनी दरों में रिविजन करने वाली थी उस पर सभी कंपनियों ने फिलहाल रोक लगा दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox