बीएचडी नगर थाना पुलिस ने पकड़ा एक वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएचडी नगर थाना पुलिस ने पकड़ा एक वाहन चोर

-क्रैक टीम ने गुप्त सूचना के आधार किया गिरफ्तार, आरोपी से एक चोरी की बाइक की बरामद -आरोपी भूपेश पुत्र नीरज पहले भी 5 स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक बरामद की है। आरोपी पर पहले भी चोरी, स्नेचिंग व आर्म्स एक्ट में 5 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                       इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिले के सीमांत थानों की पुलिस अपराधियों के सीमापार आवागमन को लेकर पूरे क्षेत्र में पैनी नजर बनाये हुए है। किसी भी सूचना व संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस तुरंत कार्यवाही करती है और अपराधियों को पकड़ती है। 10 जुलाई को बीएचडी थाना पुलिस की क्रैक टीम के हवलदार समय सिंह व पूरनमल झाड़ोदा के गंदा नाला पर गश्त कर रहे थे तभी उन्होने एक बाइक सवार को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। उन्होने उससे पूछताछ की और बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा नही पाया जिसपर टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने में जब बाइक की जांच की गई तो पता चला की वह बाइक मोहन गार्डन क्षेत्र से चोरी की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान भूपेश पुत्र नीरज निवासी आरजेड-87, राजीव नगर, अनाज मंडी के पास, नजफगढ़, नई दिल्ली आयु-22 वर्ष के रूप में की है। पलिस ने बताया कि आरोपी पर नजफगढ़, बाबा हरिदास नगर व मोहन गार्डन थाने में 5 मामले दर्ज है। वह अपनी नशे की लत के चलते पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox