बिग बॉस 19: डबल एविक्शन से हिल गया घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन का बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर में दर्शकों को बड़ा चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। दो मजबूत कंटेस्टेंट्स, बसीर अली और नेहल चुड़ासमा, एक साथ शो से बेघर हो गए। खास बात यह रही कि ये दोनों पिछले कुछ दिनों से केवल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे थे और फैंस को उनकी अचानक एविक्शन की खबर से बड़ा झटका लगा। 

इस बार कोई सीक्रेट रूम का ट्विस्ट या अन्य बड़ा मोड़ नहीं था, सीधे तौर पर दोनों को घर से बाहर कर दिया गया।

वीकेंड का वार में सलमान ने दी क्लास
वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान तान्या काफी भावुक हो गईं। उन्होंने शहबाज से बातचीत में बताया कि कुनिका से हुए विवाद के दौरान नीलम ने हमेशा उनके खिलाफ बातें कीं। 

इस पर सलमान ने नीलम को क्लास देते हुए कहा कि तान्या ने कभी भी तुम्हारे पीछे कुछ नहीं कहा और वह तुम्हारी सच्ची दोस्त रही, लेकिन तुमने हमेशा उसके बारे में बातें की। सलमान ने यह भी जोड़ा कि नीलम सिर्फ तान्या की वजह से नहीं है और तान्या भी नीलम की वजह से नहीं, और यही बात अन्य घरवालों अशनूर और अभिषेक पर भी लागू होती है। 

सलमान के इन शब्दों से तान्या की आंखों में फिर से आंसू आ गए, वहीं दर्शकों को उनका समर्थन काफी पसंद आया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox