बिंदापुर पुलिस ने 72 घंटे में पकड़ा नाबालिग के अपहरण व रेप का आरोपी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिंदापुर पुलिस ने 72 घंटे में पकड़ा नाबालिग के अपहरण व रेप का आरोपी

-बिंदापुर पुलिस की कार्यशैली की हो रही प्रशंसा, लोगों में पुलिस को लेकर बना विश्वास

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक बड़ा काम किया है। पुलिस अधिकारियों ने अथक मेहनत कर एक नाबालिग के अपहरण व रेप के अज्ञात आरोपी को मात्र 72 घंटे में पकड़ कर मामला सुलझा दिया है। पुलिस के इस कार्य की न केवल लोग प्रशसा कर रहे है बल्कि स्वयं डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने भी पुलिस अधिकारियों के कार्य की सराहना की है। आरोपी सिविल डिफेंस का कर्मचारी बताया जा रहा है। जबकि लड़की नाबालिग है।
                     द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि 17 नवंबर को एक नाबालिग लड़की के अपहरण की कॉल आई थी जिस पर बिंदापुर पुलिस जांच अधिकारी निरिक्षक राजपाल ने एसीपी डाबड़ी अनिल दुरेजा के मार्गदर्शन में एसआई धर्मबीर सिंह, महिला एसआई एकता यादव, दुर्गेश व राधा तथा हवलदार दया सिंह, राम किशन व सिपाही महेश की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें मटियाला, जैन कालोनी व राजापुरी में आरोपी की संभावित खोज की गई। एक सीसीटीवी कैमरे व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे बाईक के साथ पकड़ लिया। इसी दौरान लड़की अपने घर आ गई। उसने बताया कि जब वह मटियाला रोड़ पर काम से गई थी तो उसे एक युवक मिला जिसने उसे घर छोड़ने की बात कही। वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई तो वह युवक उसे एक कोचिंग सैंटर में ले गया। जहां उसने उसकी कुछ तस्वीर दिखाई और अपने आपकों पुलिस वाला बताया। उसने उसे कोचिंग सैंटर में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसे एक पार्क में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। और उसे दौबारा मिलने की कहकर छोडकर चला गया। वह घर वापस आई और अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी गली नंबर-12, उत्तमनगर नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिविल डिफेंस का कर्मचारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox