बांग्लादेश को चावल भेजने पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेश को चावल भेजने पर भड़के यति नरसिंहानंद गिरी

-बोले- महादेव ऐसी नीचता के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे

यूपी/शिव कुमार यादव/- श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर व शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने आज बांग्लादेश को चावल भेजने के भारत सरकार के निर्णय का एक वीडियो जारी कर तीव्र विरोध किया। उन्होने कहा एक तरफ तो बांग्लादेश में हिंदूओं को मारा जा रहा है और बांग्लादेश रह रहकर भारत को धमकी दे रहा वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार बांग्लादेश को चावल भेजकर क्या सिद्ध करना चाहती है। उन्होने कहा कि ऐसी नीचता के भी महादेव कभी क्षमा नही करेंगे और भाजपा जल्द अपने फैसले पर पछतायेगी।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इस निर्णय से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि हम सनातन को मानने वाले एक स्वाभिमानविहीन व्यापारी कौम हैं। अगर हमारे लिए व्यापार का कोई अवसर आता है तो हमारे लिए अपने मंदिरों, अपने मठों, अपनी बहन बेटियों का सम्मान और अपने धर्म बंधुओं के प्राणों की कोई अहमियत नहीं है। दुनिया के किसी भी स्वाभिमानी देश या कौम के लिए यह संभव नहीं हो सकता कि अपने लोगों के इस तरह के घृणित नरसंहार के बाद भी किसी तरह के रिश्ते नरसंहार करने वालों के साथ रखे जाएं पर यह सब हम सनातन धर्म को मानने वाले हिंदुओ पर लागू नहीं होते।

यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि एक बात सभी हिंदुओ को समझ लेनी चाहिए कि जब हम अपने धर्मबंधुओं की लाशों और उनकी बहन-बेटियों की दुर्गति पर व्यापार कर रहे हैं तो एक दिन यह कार्य हमारे साथ भी जरूर होगा, क्योंकि मां और महादेव ऐसी नीचता के लिए हमें कभी क्षमा नहीं करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox