बांग्लादेश के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने किया बीएलएस ई-सर्विसेज कस्टमर सर्विस सेंटर का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बांग्लादेश के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने किया बीएलएस ई-सर्विसेज कस्टमर सर्विस सेंटर का दौरा

-पीपुल्‍स रिपब्लिक ऑफ बांग्‍लादेश सरकार के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री है माननीय श्री जुनैद अहमद पालक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ बांग्लादेश सरकार के माननीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, श्री जुनैद अहमद पालक ने गीता नगर, नई दिल्ली स्थित बीएलएस ई-सर्विसेज कस्‍टमर सर्विस सेंटर का दौरा किया।
              यह दौरा 21 अगस्त, 2023 को बीएलएस सेवा केंद्र और सिटिजन सर्विस सेंटर (सीएससी) में किया गया। गौरतलब है कि ये दोनों केंद्र बीएलएस इंटरनेशनल के संचालन के अधीन हैं, जो गीता नगर, नई दिल्ली के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न जी2सी और बी2सी डिजिटल सेवायें प्रदान करते हैं। माननीय मंत्री महोदय ने हमारे देश के नागरिकों को मदद करने वाले बीएलएस सेवा केंद्र की उद्यमिता और विभिन्‍न फिनटेक, जी2सी, बी2सी, बी2बी सेवाओं के कार्यकलापों के बारे में चर्चा की।
              श्री पालक ने गीता नगर और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए विभिन्‍न आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी, बीएलएस ई-सर्विसेज द्वारा किये गए अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की। देश भर में बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के इस प्रकार के लगभग 50,000 केंद्र हैं जो उद्यमिता और कौशल का विकास करते हुए डिजिटल इंडिया तथा ई-गवर्नेंस मॉडल के तहत काम करते हैं।
              बीएलएस ई-सर्विसेज ग्राहक सेवा केंद्र में अपने भ्रमण के दौरान, श्री पालक ने दोनों केंद्र के संचालकों और आगंतुक ग्राहकों के साथ सार्थक बातचीत की। श्री पालक ने भुगतान निकासी सेवा का अवलोकन किया, जहाँ उन्‍होंने एक ग्राहक का वास्तविक ट्रांजैक्शन किया और ग्राहक को रसीद दिया। श्री पालक ने सभी वित्तीय सेवायें प्रदान करके नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए बीएलएस के बीसी मॉडल की प्रशंसा की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox