बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक साप्ताहिक फिटनेस चैलेंज में भी मार रहे है बाजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावक साप्ताहिक फिटनेस चैलेंज में भी मार रहे है बाजी

-बीआरजी ग्रुप के धावक साप्ताहिक फिटनेस चैलेंज में अपने आप को कर रहे हैं फिट साथ ही साथ समाज के लोगो को कर रहे है मोटिवेट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जैसा कि आप सबको पता है कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप सदा से ही समाज में सभी आयु वर्ग के लोगो की फिटनेस के लिए काम करता रहता है। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए फिटिस्तान-एक फिट भारत के साथ मिलकर साप्ताहिक चैलेंज में भाग कर रहे हैं।

 फिटिस्तान कैप्टेन डा. किरण छिल्लर और फिटिस्तान कैप्टेन दीपक छिल्लर, मेजर सन्नि पूनिया और निशा के साथ मिलकर बहादुरगढ और गुडगाँव मे मुहिम चला रहे। बहादुरगढ रर्नस ग्रुप पिछले चार साल से फिटनेस की एक मुहिम जो लेकर चला था मिशन फिटबहादुरगढ़ वह कहीं ना कहीं सफल होता हुआ दिख रहा है। जिसमें हमें यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हर हफ्ते बहादुरगढ के धावकों की ऑल इंडिया में रैंकिंग आ रही है और यह बड़े खुशी की बात है कि इन साप्ताहिक फिटनेस चैलेंज में हमें हर हफ्ते किसी ना किसी एक एक्टिविटी को एक मिनट के लिए रिकॉर्ड करना होता है और उससे उसे आगे भेजना होता है। पूरे भारत से भाग लेने वाले लोगो मे से इसका रिजल्ट बनाया जाता है।

इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते है इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो को हर हफ्ते एक फिटनेस की एक एक्सरसाइज मे परफेक्ट बनाना है और उस एक्सरसाइज के लाभ दिखाकर रोज कि दिनचर्या मे अमल मे लाना है। जिसमें हम को बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि जुलाई माह के हफ्ते मे सुमो स्क्वाट्स चैलेंज में राकेश डबास, विनोद राठी और महिला वर्ग में किरण नरूला विजयी रही। वही उससे अगले हफ्ते शोल्डर टैब चैलेंज में सरनाम सिंह और महिला में किरण विनर रही वही स्टेप चैलेंज में गुलाब सिंह, नवीन राणा, एन के नारा विजयी रहे वहीं पिछले सप्ताह फ्लुटर किक चैलेंज में बहादुरगढ़ शहर से 7 लोगों का विजयी रहे जिसमें विनोद राठी, गुलाब सिंह, ताराचंद कौशिक, विनोद राठी, नवीन राणा, प्रदीप सांगवान, जयवीर जून, किरन विजयी रहे वही इस सप्ताह भी छह लोग शुभम, ताराचंद, विनोद, दिनेश पांचाल, जयवीर जून, प्रदीप सांगवान विजेता रहे।
              बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के सभी धावक व बहादुरगढ के लोग मिलकर चैलेंज मे भाग ले रहे है और फिटनेस के साथ-साथ इनाम भी जीत रहे है तथा एक बेहतर समाज का निर्माण कर रहे है। लोगो को शारीरिक गतिविधियो को कराकर नशे मुक्त समाज बनाने मे मदत कर रहे है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox