नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- झज्जर पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ की टीम द्वारा आम लोगों को फूल बांट कर नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया गया। एसपी श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देशानुसार नशा के विरुद्ध चलाए गए विशेष जागरूकता अभियान के तहत रविवार को महिला थाना बहादुरगढ़ के प्रांगण में आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

एसएचओ निरीक्षक राजेश कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना बहादुरगढ़ की टीम ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए हर तरह के नशे को त्यागने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अक्सर घर में कलह का वातावरण बना रहता है। नशा के इस्तेमाल से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक नुकसान भी होता है। उन्होंने नशा करने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा छोड़ो, घर जोड़ो, बोतल तोड़ो । ना काम का , ना काज का नशा है दुश्मन जान का। नशा के सेवन से सिवाय नुकसान के और कुछ नहीं है। नशा के सेवन से हर तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए नशा के सेवन से बचें और अन्य लोगों को भी नशा सेवन के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर थाना का स्टाफ व आसपास के फैक्ट्रियों के बड़ी संख्या में कामगार महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।


More Stories
करारी शिकस्त से पाकिस्तान में हलचल, PCB में बढ़ी खींचतान
किंग खान के पुराने अकाउंट पर हलचल, हैकिंग के बाद सामने आई हैरान करने वाली बात
Bahadurgarh STF की बड़ी कार्रवाई: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में छह स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक एकता पर दिया जोर
भिवाड़ी फैक्ट्री विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Delhi Police के 79वें स्थापना दिवस पर बड़ी सौगात, राजधानी की सुरक्षा अब होगी और हाई-टेक