बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने द्वारका हाफ मैराथन में जीते कई खिताब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने द्वारका हाफ मैराथन में जीते कई खिताब

-बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 120 धावकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया -नरेन्द्र जांगडा 10 किलोमीटर दौड़ ओपन में पहला स्थान प्राप्त किया

बहादुरगढ़/-  बीते रविवार दिल्ली वेगस मॉल में आयोजित द्वारका हाफ मैराथन एन चेरीटी रन में दिल्ली-एनसीआर से करीब 2500 धावकों ने भाग लिया। इस आयोजन में ‘नारी शक्ति’ के समर्थन और महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से 12वीं द्वारका हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 120 धावकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और कई स्थानों पर सफलता प्राप्त की। बीआरजी ग्रुप को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

प्रमुख विजेता:

  • नरेंद्र जांगड़ा ने 10 किलोमीटर दौड़ (ओपन) में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • अक्साईनी शर्मा ने 5 किलोमीटर लड़कियों की दौड़ में 14 से कम आयु वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • प्रीति सैनी ने 14 से 18 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • डॉ. किरण छिल्लर ने 30 से 40 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर की दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • धर्मवीर ने 50 से 60 आयु वर्ग में 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • उर्मिला डबास ने 50 से 60 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • कृष्णा राणा ने 60 से 70 आयु वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • डॉ. सुरेंद्र सहरावत ने 50 से 60 आयु वर्ग में 21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • विजय कुमार और रमाकांत ने अपनी लाइफ की पहली हाफ मैराथन पूरी की।

इसके साथ ही, बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के कई अन्य धावकों ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की, जिनमें परवीन कुमार सांगवान, राकेश छिकारा, प्रियंका, रोहतास कुमार, श्वेता कुमारी, सुनील कुमार, और अन्य शामिल हैं।

यह सफलता बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox