
बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/- बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) ने बीते रविवार गुजरात, राजस्थान और झारखंड में आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। अहमदाबाद फुल मैराथन में BRG के गुलाब ने 42.195 किलोमीटर की कठिन दौड़ को पूरी हिम्मत और साहस के साथ पूरा करते हुए अपने आयु वर्ग में छठा स्थान हासिल किया। इसी दिन झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित टाटा स्टील हाफ मैराथन की 10 किलोमीटर दौड़ में प्रशांत चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर टीम की राष्ट्रीय पहचान को मजबूत किया।

राजस्थान के जयपुर में आयोजित वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में BRG के दीपक, रोहित, मोहित, विनीत, कपिल, मोहन, सनी और पर्वीन ने सामूहिक भागीदारी कर अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
तीन राज्यों में एक ही दिन हुआ यह प्रदर्शन दर्शाता है कि BRG केवल क्षेत्रीय स्तर पर ही सक्रिय नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बहादुरगढ़ का नाम ऊँचा कर रहा है। संयोजक दीपक छिल्लर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि बहादुरगढ़ में स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण बनाना है।
उन्होंने बताया कि टीम के धावक देशभर में भाग लेकर यह संदेश देते हैं कि नियमित फिटनेस जीवन को बेहतर बनाती है और आने वाले महीनों में BRG और बड़े आयोजनों में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बहादुरगढ़ का नाम ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार