बहादुरगढ़ मेट्रो को हुए पूरे 6 साल, भगत सिंह मैत्री संस्थान ने मेट्रो अधिकारियों के साथ काटा केक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ मेट्रो को हुए पूरे 6 साल, भगत सिंह मैत्री संस्थान ने मेट्रो अधिकारियों के साथ काटा केक

बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  सोमवार 24 जून को ग्रीन लाइन मेट्रो के तहत मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन ट्रैक के छह साल पूर्ण हो गए। वर्ष 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से मुंडका से बहादुरगढ़ तक मेट्रो विस्तार सेवा का उद्घाटन किया था। बहादुरगढ़ मेट्रो सेवा की छठी वर्षगांठ पर भगत सिंह मैत्री संस्था ने स्थानीय मेट्रो अधिकारियों के साथ बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर केक काटकर खुशी साझा की। बहादुरगढ़ के तीनों मेट्रो स्टेशनों के इंचार्ज ऋतुराज गायकवाड़ और संस्था के प्रधान प्रदीप यादव ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस अवसर पर संस्था ने बहादुरगढ़ वासियों को मेट्रो के रूप में सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करने के लिए डीएमआरसी का आभार व्यक्त किया और शहर में लगे मेट्रो पिलरों को बदरंग करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की।

इस दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि मेट्रो का सफर शहरवासियों के मन भा गया है। परिणामस्वरूप, शहर के स्टेशनों से प्रतिदिन औसतन हजारों यात्रा आवागमन करते हैं। मेट्रो बहादुरगढ़ के लोगों की जीवन रेखा बन चुकी है और इसने लोगों की जिंदगी सुगम बना दी है। यात्री विशेषकर महिलाएं अब देर रात्रि भी सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपने घर पहुंच पा रहे हैं।

बहादुरगढ़ के मेट्रो स्टेशन इंचार्ज ऋतुराज गायकवाड़ ने मेट्रो संचालन की वर्षगांठ पर डीएमआरसी का आभार व्यक्त करने हेतु भगत सिंह मैत्री संस्था के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और संस्था द्वारा शहर में किये जा रहे समाज हित के कार्यों, विशेषकर मेट्रो पिलरों के सौंदर्यीकरण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने संस्था के साथ मिलकर बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन के सौंदर्यीकरण हेतु भविष्य में एकजुटता के साथ कार्य करने का भरोसा जताया। इस अवसर पर मेट्रो के स्थानीय अधिकारी नवीन रुहिल, भूप सिंह, सुनीता राम, मोहम्मद इकबाल, अमित शर्मा, संदीप शोबराण, गौरव पांचाल, धीरज, बिनीत, मंजूर आलम, वेद प्रधान, प्रवीण मान, रविंद्र सैनी, देवराज पंवार, संजीव कुमार, मनीष परनाला, प्रदीप वर्मा और मेट्रो स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox