मानसी शर्मा / – हरियाणा के बहादुरगढ में एक दर्दनाक सड़क हो गया है। जहां एक पिकअप और मोटरसाइकल में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत की मौत हो गई। साथ ही एक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस हादसे की जांच में जुट गई।
बहादुरगढ के मांडौठी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल और पिकउप की टक्कर हुई थी। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी छात्र गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं। मृतक अजीत और सुजीत सगे भाई थे। मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे दोनों भाई। माता-पिता के साथ कई सालों से मांडौठी गांव में ही रह रहे थे। मृतक अजीत और सुजीत के माता पिता बिहार गए हुए हैं। मृतक कपिल मांडौठी में मामा के घर में रहता था।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार,घायल मोहित का निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। कल मृतक अजीत का जन्मदिन था। मृतकों में दो छात्र बाहरवीं और एक ग्यारवीं कक्षा का छात्र थे। अजीत और कपिल को आज हिंदी विषय का पेपर देना था। इस हादसे के बकाद पूरे गांव में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई