बड़ी कार्रवाई: 3.423 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-देर रात गश्त के दौरान मिली सफलता

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 की देर रात थाना सेक्टर-23 की पुलिस टीम द्वारा की गई, जब इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गश्त की जा रही थी। पुलिस की सतर्कता के चलते यह सफलता हासिल हुई।

संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने किया पीछा
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब भार्थल गांव के जंगल रोड के पास गश्त कर रही थी, तभी एक युवक काले बैग के साथ संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस मुड़कर तेजी से निकलने की कोशिश की, जिससे शक और गहरा गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

बैग से बरामद हुआ भारी मात्रा में गांजा
पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके बैग से एक काले रंग की पॉलिथीन में भरा हुआ संदिग्ध पदार्थ मिला। जांच के दौरान उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। वजन करने पर कुल मात्रा 3 किलो 423 ग्राम पाई गई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

आरोपी की पहचान और खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन कुमार बताया, जो बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में अपने रिश्तेदार के साथ रह रहा था। आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की योजना बना रहा था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। बरामद गांजा को सील कर नमूने लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox