बजट 2026 से खुलेगा संभावनाओं का द्वार, पीएम बोले- अब सपनों को मिलेगी नई ऊंचाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बजट 2026 से खुलेगा संभावनाओं का द्वार, पीएम बोले- अब सपनों को मिलेगी नई ऊंचाई

-यूथ के लिए 'सुपर बजट': पीएम मोदी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 को पेश किया। उन्होंने कुल मिलाकर 9वीं बार बजट को पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने विभिन्न सेक्टरों के लिए बड़े ऐलान किए। बजट पेश होने के बाद पीएम मोदी ने भी अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने बजट की सराहना की।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि बजट पेश होन के बाद युवाओं की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्यव्यवस्था बनने जा रहा है। बजट से भारत की ग्लोबल पोजिशन मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि बजट भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

बजट को पीएम ने सराहा
बजट की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट महिला शक्ति को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों का द्वार है। पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बजट 2047 तक विकसीत भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए मजबूत आधार है। छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा।    

युवाओं को लाभ पहुंचाने वाला बजट-पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने मदर ऑफ डील पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका अधिकतम लाभ के युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों तक पहुचे। पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को पहल नई गति देने के लिए एक महत्वकांक्षी रोडमैप पेश करता है। बायो-फार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर, वस्त्र क्षेत्र के लिए नई योजनाएं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox