नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जाफरपुर कलां गांव स्थित शहीद राव तुलाराम स्मारक समिति परिसर में एक विशेष पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने की। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करना और आगामी योजनाओं को लेकर लोगों को जानकारी देना था।

बैठक के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित बजट की रूपरेखा विस्तार से साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी, सीवर, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके।
नीलम कृष्ण पहलवान ने किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता बताते हुए उनके लिए अलग से योजनाओं और बजट प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार बढ़ाने के लिए नई पहल का आश्वासन दिया। पंचायत में मौजूद लोगों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे और विधायक ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ