नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश की सफल शिक्षा नीति के चलते बेसिक शिक्षा परिषद में छात्रों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है जिसे देखते हु सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभवत दुनिया का पहला राज्य है, जहां करीब 50 लाख नए बच्चों ने स्कूलों में दाखिले लिए हैं। यह यूपी की नई शिक्षा नीति की प्रभावी सफलता को दर्शाता है। साथ ही उन्होने कहा कि सरकार ने बच्चों की पूरी शिक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये है अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा और ना ही बिना शिक्षा के घर बैठेगा।
उत्तर प्रदेश में बच्चों की पढ़ाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं और उन्होंने कहा कि अब से राज्य में कोई भी बच्चा पढ़ाई छोड़कर घर नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि निपुण भारत योजना शिक्षा की मूलभूत इकाई पर काम करने जा रही है और इससे स्कूलों में पढ़ाई बीच में छोड़ने की समस्या का भी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू हो जाने के बाद कोई भी बच्चा शिक्षा बीच में छोड़कर घर पर नहीं बैठेगा।
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के विकास भवन में स्थित अत्याधुनिक कुशल भारत निगरानी केंद्र का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा, शिक्षा की मूलभूत इकाई है. इसके लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीआईएस आधारित स्कूल वार परफॉर्मेंस किट मैप, लर्निंग आउटकम मैप को निपुण योजना के तहत शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मेरे लिए इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि 2017 में जब उन्होंने सरकार जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक करोड़ 30 लाख बच्चे पंजीकृत थे. लेकिन उस समय स्कूलों की हालत काफी दयनीय थी और बच्चे स्कूल नहीं जाते थे. लेकिन पिछले साढ़े चार साल में बेसिक शिक्षा परिषद ने अच्छा प्रदर्शन किया है और नई तकनीक अपनाकर न केवल पारदर्शी तरीके से शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की है, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के अनुपात में सुधार हुआ है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभवत दुनिया का पहला राज्य है, जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद में छात्रों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 50 लाख नए बच्चों ने स्कूलों में दाखिले लिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार ने स्कूलों में कक्षाओं, फर्नीचर, शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था की गई है और इसके कारण राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ