फरार कुख्यात अपराधी सोमबीर को द्वारका जिला पुलिस ने दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरार कुख्यात अपराधी सोमबीर को द्वारका जिला पुलिस ने दबोचा

-हत्या व हत्या की कोशिश के 10 से ज्यादा संगीन अपराधों में रहा है शामिल -गैंगस्टर राजेश नाहरी, मनजीत महाल व नफे मंत्री गैंग के लिए करता है काम -पिछले 1 साल से चल रहा था फरार, अब द्वारका जेल बेल व पी ओ सेल ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/- द्वारका नॉर्थ थाने के बीसी व दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय कुख्यात अपराधी सोमवीर ककरोला को द्वारका जिला की जेल बेल व पीओ टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोमवीर कपासहेड़ा थाने के एक फायरिंग मामले में पिछले 1 साल से फरार चल रहा था। अपराधी सोमवीर कि इस गिरफ्तारी से पुलिस ने कई संगीन मामलों के हल होने की संभावना जताई है। अपराधी सोमवीर पर हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती व रंगदारी जैसे अनेक संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी हरियाणा के गैंगस्टर राजेश नाहरी, दिल्ली के गैंगस्टर मंजीत महाल व नफे मंत्री के गिरोहों का सक्रिय सदस्य हैं। द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने जेल बेल व पीओ सेल की इस कामयाबी पर टीम को बधाई दी है।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए अपराधी के खिलाफ एक विशेष अभियान जारी किया। प्रक्रिया में इंस्पेक्टर की देखरेख में प्रभारी मंजीत जिसमें एचसी दिनेश चंद, एचसी महेश, सीटी कुलवंत सिंह, सीटी अंकुर और एसीपी राम अवतार की एक टीम का गठन किया गया। टाइम लगातार तकनीकी और मैनुअल तरीके से अपराधी को गिरफ्तार करने में लगी रही। दिनांक 8.7.2024 को जब टीम्स द्वारका सेक्टर 10 में मौजूद थी तब टीम के एक सदस्य को गुप्त सूचना मिली जिसमें बताया गया कि राजेश नहरी और मंजीत महल नफे मंत्री गिरोह का एक खूंखार अपराधी जिसका नाम सोमवीर है वह द्वारका सेक्टर-10 दिल्ली में आएगा। जानकारी में यह भी पता चला कि आरोपी अपनी गैंग और गिरफ्तारी से बचने के लिए पता बदलकर रह रहा है। टीम सूचना के मुताबिक बताए गए स्थान पर पहुंची और जाल बिछाया। पुलिस अधिकारियों ने द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन पार्किंग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सोमवीर बताया और वह वीपीओ ककरोला, द्वारका, दिल्ली का निवासी है। वह हत्या, डकैती और धमकी सह जबरन वसूली के कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस कई आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox