फटाफट निपटा लें जरूरी काम, लगातार पांच दिनों तक रहेगा बैंकों में अवकाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फटाफट निपटा लें जरूरी काम, लगातार पांच दिनों तक रहेगा बैंकों में अवकाश

मानसी शर्मा / –  15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है। हालांकि इसे मनाने का तरीका और नाम देश के अलग-अलग राज्यों में अलग है। ऐसे में कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इस महीने जनता को थोड़ा तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस महीने बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। कल यानी कल यानी 13 जनवरी से लेकर 17 जनवरी 2024 तक दूसरे शनिवार, रविवार, मकर संक्रांति, माघ बिहू, तिरुवल्लुवर दिवस जैसे त्योहारों के वजह से बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे।

क्योंकि बैंक एक जरूरी वित्तीय संस्थान है। ऐसे में लंबे वक्त तक बैंकों में छुट्टी होने पर ग्राहकों को असुविधा का सामना करना करना पड़ता है। यही वजह है कि किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर देता है।

अगले हफ्ते इन दिनों रहेगी छुट्टी

13 जनवरी, 2024– दूसरे शनिवार का अवकाश

14 जनवरी, 2024- रविवार का अवकाश

15 जनवरी, 2024- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस/मकर संक्रांति/माघ बिहू

16 जनवरी, 2024- तिरुवल्लुवर दिवस के वजह से चेन्नई में बैंक बंद रहेगा।

17 जनवरी, 2024- Uzhavar Thirunal के वजह से चेन्नई में बैंक बंद रहेगा।

21 जनवरी, 2024- रविवार का अवकाश

22 जनवरी, 2024- Imoinu Irapta के कारण इंफाल में बैंकों में अवकाश रहेगा।

23 जनवरी, 2024- गान-नगाई के वजह से इंफाल में बैंक में बैंक बंद।

25 जनवरी, 2024- थाई पोशम/हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन के वजह से चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेगा।

26 जनवरी, 2024– गणतंत्र दिवस का अवकाश

27 जनवरी, 2024- चौथा शनिवार का अवकाश

28 जनवरी, 2024- रविवार का अवकाश

लेकिन अगर आपको इस बीच में एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करना है तो आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कैश विड्रॉल के लिए आपको एटीएम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox