प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे, बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे, बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा

-प्रियंका ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से किया चुनावी शंखनाद, ग्वालियर में मां नर्मदा का किया पूजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से आज चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार एमपी में आई थी, उन डेढ़ साल में कितना काम हुआ। 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया गया था। एक करोड़ परिवारों को बिजली मुफ्त मिली थी। गौशालाएं बनवाई गई थीं। आज भी ऐसे ही काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। मैं आपसे वादे कर रही हूं, जो पूरे होंगे। हर महीने 1500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। आपके लिए 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट बिजली बिल की हाफ होगी। पुरानी पेंशन लागू होगी। आपका दर्द हम समझते हैं। किसान कर्ज माफी का काम पूरा करेंगे। बचे किसानों का ऋण माफ होगा। ये हमारी गारंटी है।

प्रियंका ने साधा बीजेपी पर निशाना
प्रियंका गांधी ने शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो वादा करता है वो कर के चला जाता है। बड़े वादे और घोषणाएं कर के लोग चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन उन वादों को पूरा नहीं करते। मैं आपको पुरानी राजनीति की याद दिलाना चाहती हूं, वो जो कहते थे कर के दिखाते थे। आपकी सेवा सर्वोपरि होती थी। जो पिछले 18 सालों से आपके साथ हो रहा है वो गलत हो रहा है। आपका शोषण और इस्तेमाल हो रहा है। धनादेश के बल पर जनादेश को कुचला जा रहा है।

रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी ने भंवरताल गार्डन पहुंचकर गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और वहां उपस्थित आदिवासी जनसमुदाय से मुलाकात की।

हम देश के लिए समर्पित हैंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने अपने पिता और दादी को याद करते हुए कहा कि मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने में अपना खून दिया है। मैं जानती हूं कि सत्ता को भोगना कितना आसान है। अपनी देशभक्ति के आधार पर अपना वोट डालें। मैं सौभाग्य मानती हूं कि सब नर्मदा मैया के तट पर हुआ। हम झूठ नहीं बोलेंगे हम देश के लिए समर्पित हैं।

सोचने समझने के लिए छह महीने हैंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप तय कीजिए, बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है या नहीं, अपने प्रदेश को जवाबदेह बनाना है कि नहीं, तो मन बना लीजिए छह महीने में चुनाव हैं। सोचने समझने के लिए छह महीने हैं। सोचिए कि कांग्रेस की सरकारें क्या कर रही हैं अपने प्रदेशों में और अपना वोट अपने पक्ष में डालिए, जो आपके प्रति जवाबदेह बने। बहुत हो गया भ्रष्टाचार। आप नेताओं को मजबूर कर दीजिए कि जब मंच पर आएं तो सच बोले, नहीं तो आप उन्हें सत्ता से निकाल देंगें। मैं यहां किसी की आलोचना करने नहीं आई आपको जागरूक करने आई हूं। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं जागरूकता मांगने आई हूं।

धर्म हमारे लिए सर्वोपरि हैः प्रियंका गांधी
प्रियंका ने जनसभा में कहा कि बहुत साल हो गए, केंद्र में नौ साल हो गए, एमपी में 18 साल हो गए। ये राजनीति आपकी जरूरतों को नकार रही है। इधर-उधर की बातें की जाती हैं। हम भारतीय हैं, हमारे लिए धर्म से बड़ा कुछ नहीं है। वो हमारे लिए सर्वोपरि है, लेकिन उसका मतलब ये नहीं है कि पब्लिक के जज्बातों को उभारकर ऐसा किया जाए। वो आपके जज्बातों पर आपको बार-बार उकसा रहे हैं। उस नेता को कभी एहसास नहीं होगा कि आपका काम नहीं करेगा तो सत्ता छोड़नी पड़ेगी। आपकी सड़कें ठीक नहीं हो रही हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको सबक सिखाना पड़ेगा। 18 साल में आपने सब कुछ देख लिया। अगर 18 साल में आपको पता नहीं चला कि वो आपका काम नहीं कर रहे हैं तो आपको कभी पता नहीं चलेगा।

हिमाचल में वादे पूरे करने जा रहे हैंः प्रियंका गांधी
जो सत्ता में आस्था रखते हैं वो कभी आपकी सुनवाई नहीं करेंगे। कर्नाटक में पांच गारंटी दी थी, सभी कैबिनेट में पास की हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों को सबसे ज्यादा धान का दाम मिल रहा है। हिमाचल में वादे पूरे करने जा रहे हैं। आप जागरूक बनिए, जो सच्चाई है उसे पहचानिए। ये देखिए कांग्रेस की सरकार अपने प्रदेश में क्या कर रही है।

सरकारी कर्मचारी रो रहे हैंः प्रियंका गांधी
इस शहर में जितने काम कराए गए थे, एक नजरिये के साथ कराए आपके विकास के लिए। इंदिरा जी ने हरित क्रांति कराई, राजीव जी ने आधुनिक भारत के लिए काम किया। उनके दिल में देश को आगे बढ़ाने का एक नजरिया था। जबलपुर का निर्माण उस नजरिये को लेकर हुआ था। लेकिन आज देखिए जबलपुर का क्या हाल है। लोग सरकारी नौकरी लेते थे, उन्हें एक पेंशन की सुरक्षा होती थी। आज सरकारी कर्मचारी रो रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हैं। सिर्फ कांग्रेस के प्रदेशों में पुरानी पेंशन लागू हुआ है।

सिंधिया पर प्रियंका ने साधा निशाना
बीजेपी के नेता सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हमारी पार्टी के भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए छोड़ कर चले गए। अपनी विचारधारा भूल गए। आपके मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं। मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, इतनी नौकरियां दिला देते तो लोगों का कुछ भला होता।

मध्यप्रदेश में अत्याचार बढ़ गया है
प्रियंका ने कहा कि एमपी में आदिवासियों की दुर्दशा हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मीडिया और बड़े-बड़े होर्डिंग कुछ और दिखा रहे हैं। किसान के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे। ओलावृष्टि में बीजेपी ने चार हजार करोड़ का घोटाला किया है। ये सरकार चली है तो घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चली है।

मध्यप्रदेश में महंगाई की मार है
प्रियंका गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर तंज कसा। प्रियंका ने कहा कि गैस सिलेंडर इतना महंगा है कि भरा नहीं पाते। आधी चीजें लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए है। भयंकर बेरोजगारी है। शर्म की बात है कि एक सरकार तीन साल में मात्र 21 नौकरियां दे रही है। भर्ती के इम्तिहान के लिए युवा पढ़ रहे हैं। कोई न कोई घोटाला हो जाता है। पढ़ाई बर्बाद हो जाती है। परीक्षा देते हैं लेकिन उसका रिजल्ट नहीं आता है।

लाडली बहना योजना पर शिवराज को घेरा
प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना के चुनाव ठीक करने पर घेरा। प्रियंका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले महिलाओं के लिए घोषणा की, चुनाव का समय है इसलिए घोषणा की, जो घोषणा करते हैं उसे पूरा नहीं करते। डबल इंजन, त्रिपल इंजन की बातें होती हैं। बहुत देख लिया डबल इंजन। कर्नाटक, हिमाचल में भी कहते थे। इस प्रदेश में बहुत मंहगाई है। महिलाएं सुबह से शाम तक काम करती हैं, लेकिन उनको मेहनताना नहीं मिलता। मेरे दिल में महिलाओं के लिए खास जगह है।

ये सत्ता नहीं छोड़ने वालेः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करने के दौरान बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा असर जनता पर पड़ता है। जहां विकास के काम करने पड़ते हैं, पैसे उसमें डालने चाहिए, वो नहीं डालते, जब नेता अपने लिए पैसे लूटने लग जाते हैं, तो जो काम होने चाहिए वो नहीं होते। 18 साल से ये सत्ता में हैं, वो सत्ता छोड़ने वाले नहीं हैं, ये स्पष्ट दिख रहा है।

225 महीनों में 220 घोटाले किए हैंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापम घोटाला, राशन घोटाला, शिक्षक घोटाला, पुलिसभर्ती घोटाला, खंडन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग घोटाला, ईं टेंडर का घोटाला, टीवी सेट का घोटाला कितने सारे घोटाले हैं, जो मोदी जी ने गालियों वाली जो लिस्ट निकाली उससे लंबी घोटालों की लिस्ट है। इन्होंने महाकाल कॉरिडोर को नहीं छोड़ा, नर्मदा मैया को नहीं छोड़ा। महाकाल मंदिर की मूर्तियों में भी पैसे खाए हैं। कहां जाकर रुकेंगे ये लोग। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि इन्हें संस्कारों की याद कब दिलाएंगे आप? 220 महीनों के कार्यकाल में 225 घोटाले किए हैं।

तीन साल में केवल 21 नौकरियां दी हैं
प्रियंका ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले चुनाव में हमारी सरकार बनी थी, लेकिन जोड़ तोड़ कर के, पैसे लगा कर भाजपा के नेताओं ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी सरकार बना ली। लेकिन सरकार बनाने के बाद कुछ अच्छा कर के दिखाते तो कुछ आपका फायदा होता। तीन साल में मात्र इन्होंने 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। मैंने तीन बार ये आंकड़ा चेक कराया और तीन बार जवाब आया कि ये सही आंकड़ा है। तीन साल में मात्र 21 नौकरियां दिलाई हैं। अगर आप जागरूक नहीं होंगे और समझेंगे नहीं, तो ये जो रिश्वत राज चलाया है, जिसकी वजह से आपको छोटे से छोटे काम के लिए रिश्वत देनी होती है। इसे आप आज बंद नहीं करेंगे तो आपके भविष्य का क्या होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox