नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर है। इस संबंध में 26 वर्षीय पीड़िता को पुलिस में शिकायत दी है कि हरगोबिंदपुर निवासी युवक सावन शर्मा उसके घर के पास एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर काम करता था, जिससे उसकी जान-पहचान हो गई।
वर्ष 2017 में उक्त युवक ने उसे अपनी बातों में लेकर प्रेम जाल में फंसा लिया और कहने लगा कि मैं तुमसे शादी करूंगा।पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक कभी अपनी बटाला रहती बुआ के होटल में ले जाता था, जहां उसकी मर्जी के बिना उक्त नौजवान ने शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
इस संबंध में एएसआई बिंदु कुमारी ने उक्त पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में उक्त युवक समेत उसकी मां व जीजा के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई