प्यार के लिए खुद किडनैप हो गईं लड़कियांः घर से निकलने के बाद अचानक हो गईं थी गायब 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्यार के लिए खुद किडनैप हो गईं लड़कियांः घर से निकलने के बाद अचानक हो गईं थी गायब 

मानसी शर्मा/-  झारखंड की राजधानी रांची से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियों के मामले से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। दोनों लड़कियां अपने ही अपहरण की साजिश रचने के बाद प्रेमी के पास कर्नाटक  भाग गईं थी। दोनों लड़कियों ने पिता को फोन कर अपहरण की सूचना दी थी। इसके बाद मोबाइल को ऑफ कर दिया था। पिता की जानकारी के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किमी दूर जाकर कर्नाटक से लड़कियों को खोज निकाला। मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक और दोनों बहनों को कर्नाटक से रांची ले आई है।जानकारी के मुताबिक रांची के हिंदपीढ़ी में रहने वाली दो बहनें रहनुमा परवीन और अमरीना परवीन आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए दोपहर 12:30 बजे घर से निकली थी। दोनों बहनें कांटाटोली स्थित मंगल टावर गई थीं।

हालांकि शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे पिता के मोबाइल पर एक बहन ने रोते हुए फोन किया। कहने लगी कि ऑटो रिक्शा वाला फोन व बैग छीन रहा है। ये हम दोनों को लेकर कहीं दूसरी जगह जा रहा है। इसके बाद कॉल डिसकनेक्ट हो जाता है। पिता बेटी को वापस कॉल करते हैं लेकिन मोबाइल स्वीच आने लगता है। काफी प्रयास के बाद भी न तो फोन लगा और ना ही दोनों बहन के बारे में कोई जानकारी मिली। देर रात तक दोनों बहनें अपने घर नहीं लौटी थीं। इसके बाद लड़कियों के पिता ने थाने में जाकर बेटियों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

 इस तरह पुलिस ने लड़कियों को किया बरामद

ममाला संवेदनशील होने के कारण रांची पुलिस के आईजी, एसएसपी समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मामले की तहकीकात में जुट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची प्रक्षेत्र के आईजी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर दोनों गायब लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढ लाने का टास्क दिया था। पुलिस की जांच में दोनों बहनों की लास्ट लोकेशन रांची के ओरमांझी क्षेत्र में दिखी थी। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को दोनों लड़कियों के कर्नाटक में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने कर्नाटक पुलिस की सहायता से दोनों को बरामद कर लिया। साथ ही युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद खुलासा हुआ कि जिन दो लड़कियों के अपहरण को लेकर बवाल मचा, उन दोनों लड़कियों का अपहरण हुआ ही नहीं था, बल्कि यह अपहरण की झूठी कहानी दोनों लड़कियों ने खुद ही रची थी।

 दोनों के रिश्ते के लिए परिवार वाले नहीं थे राजी

पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसका बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग था। दोनों के रिश्ते के लिए परिवार वाले राजी नहीं थे। इसके बाद लड़कियों ने अपने ही अपहरण की फर्जी कहानी बनाई और युवक के साथ रांची से कर्नाटक फरार हो गईं। बड़ी बहन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर युवक से बात करती थी। जांच में पता चला कि दोनों बहनों की इस साजिश में हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का भी एक युवक शामिल था। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आपको बता दे कि , इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। विभिन्न विपक्षी दलों की ओर से इस मामले में पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे, जबकि पुलिस की ओर से लगातार यह भरोसा दिलाया जा रहा था कि दोनों लड़कियों के गायब होने के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी मिल चुकी हैं। दोनों बरामद कर ली जाएगी। इससे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox