नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ/शिव कुमार यादव/- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जरहाभाठा स्थित विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजुकेशन ट्रस्ट ) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजीवनी हॉस्पिटल की फिजियोथेरेपिस्ट कंसलटेंट डॉक्टर मार्टिना जॉन मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि धरती का संतुलन बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है । उन्होंने जनरल ड्यूटी असिस्टेंट एवं मेडिकल लेब टेक्निशियन के बच्चों को पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और धरती को दोहन से सुरक्षित रखने के विभिन्न उपाय बताये। उन्होंने बच्चों से सवाल कर उनकी शंकाओं का निराकरण भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखकर पर्यावरण एवं पृथ्वी को स्वस्थ्य व सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

प्रदूषण से जीव- जंतुओं का अस्तित्व ही मिट जाएगाः संध्या चंद्रसेन
विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की सचिव संध्या चंद्रसेन ने कहा कि वर्ष 2023 की थीम ‘प्रजातियों को संरक्षित करें’ रखी गई है लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के रूप में जो परिदृश्य आज हमारे सामने है, ऐसा लगातार बना रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी से जीव−जंतुओं व वनस्पति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।

कार्यक्रम में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन, नर्सिंग प्रशिक्षक मनीषा सैमुएल एवं छात्रगण लीशा साहू, विनीता साहू, नेहा निर्मलकर, रीना, श्रद्धा साहू, दीप जोशी, उषा निर्मलकर, शिवांगी, तनुजा एवं ममता उपस्थित रहीं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे