
मॉस्को/नई दिल्ली/ – रूस दौरे पर गये भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ’लगातार दूसरे साल भारत के साथ हमारा व्यापार बढ़ा है। इस साल विकास दर, पिछले साल के मुकाबले भी ज्यादा रही। हम कई अहम क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दुनिया में जारी उथल-पुथल के बावजूद हमारे एशियाई पारंपरिक दोस्त भारत और उसके लोगों के साथ हमारे रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।’ वार्ता के दौरान पुतिन ने दोस्त पीएम मोदी को रूस आने का न्यौता भी दिया।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को द्विपक्षीय संबंधों, भू-राजनैतिक मुद्दों और यूक्रेन संघर्ष के मुद्दे पर चर्चा के लिए रूस आने का न्यौता दिया। पुतिन ने कहा कि हमें खुशी होगी कि अगर हमारे दोस्त पीएम मोदी रूस आएं। इससे हम सभी मौजूदा मुद्दों पर बातचीत कर सकेंगे और रूस-भारत संबंधों को मजबूत कर सकेंगे। हमें आगे बहुत काम करना है।’ रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ’हम वैश्विक जटिल मुद्दों जैसे यूक्रेन के हालात पर उनकी स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। मैं कई बार उन्हें संघर्ष के हालात के बारे में बता चुका हूं। मैं जानता हूं कि वह इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जो कुछ संभव होगा, वो करेंगे।’
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया किन मुद्दों पर हुई बातचीत
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा कि ’राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से एक निजी संदेश राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा।’ साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी बातचीत हुई। इनमें अंतर-सरकारी ब्रिक्स और एससीओ सम्मेलनों को लेकर खास बातचीत हुई। इससे पहले जयशंकर ने रूसी मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक द्विपक्षीय सम्मेलन अगले साल फिर से शुरू होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव से भी मुलाकात की।

बता दें कि जयशंकर चार दिवसीय दौरे पर मॉस्को में हैं। रूस में जयशंकर ने दोनों देशों के बीच व्यापार में ऊर्जा, फर्टिलाइजर और कुकिंग कोयले को लेकर गहन बातचीत की। साथ ही द्विपक्षीय निवेश, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल जोन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी दोनों देशों में चर्चा हुई।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत