कैथल/- पुंडरी विधानसभा से इंडियन नेशनल लोकदल के विधान सभा में प्रत्याशी रहे ज्ञान सिंह गुर्जर अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री दुष्यंत चौटाला जी ने एडवोकेट ज्ञान सिंह गुर्जर का पार्टी में स्वागत किया।
हरियाणा में धीरे-धीरे जेजेपी का परिवार बढ़ता जा रहा है। जेजेपी की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता जेजेपी का दामन थाम रहे हैं। पुंडरी से इनेलो के विधानसभा प्रत्याशी रहे ज्ञान सिंह गुर्जर ने रविवार को एक विशाल रैली के माध्यम से अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ जेजेपी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर जेजेपी के कई बड़े नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्टी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्री गुर्जर का स्वागत किया और उन्हे पार्टी में उचित सम्मान देने की बात कही। वहीं ज्ञान सिंह गुर्जर ने जेजेपी नेताओं विशेष रूप से श्री दुष्यंत चौटाला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर उन्होने सभी जेजेपी नेताओं का स्वागत भी किया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई