पीएम मोदी ने दिया 5 राज्यों में जीत का मंत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने दिया 5 राज्यों में जीत का मंत्र

-3 टारगेट पर काम करेगी भाजपा -सेवा को बताया सबसे बड़ी पूजा, विपक्ष पर साधा निशाना, -कहा- कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा वोटर लिस्ट के हर पन्ने का प्रमुख चुन लेगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। पीएम ने कहा कि पार्टी को सामान्य आदमी के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। उन्होंने जनता की सेवा को सबसे बड़ी पूजा बताया। विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार पर केंद्रित पार्टी नहीं है। सेवा, संकल्प व समर्पण इसके मूल्य हैं। भाजपा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के हर पन्ने का प्रमुख चुन लेगी। यही भाजपा की शक्ति है।


                     बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। पीएम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए। हम मेहनत व जनता की सेवा से आगे बढ़े हैं। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। श्री यादव ने बताया कि पीएम ने बैठक में कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया। दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना। भाजपा ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है।
                  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव राज्यों और कमजोर संगठनात्मक ढांचे वाले इलाकों में विस्तार के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं। पार्टी 25 दिसंबर तक देशभर के सभी 104,000 पोलिंग स्टेशन पर बूथ कमिटी का गठन करने का लक्ष्य बना चुकी है। 6 अप्रैल 2022 तक सभी राज्यों में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे और मई 2022 तक देश के सभी पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा।
                  एक तरफ जहां बीजेपी हर पन्ने का प्रमुख चुनने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस 2019 के बाद से स्थायी अध्यक्ष नहीं चुन पाई है और संगठन चुनाव उसने अगले साल सितंबर-अक्टूब तक टाल दिया है। इससे पहले कि कांग्रेस पार्टी के एक अध्यक्ष का चुनाव करेगी, बीजेपी लाखों पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अहम पड़ाव हासिल कर चुकी होगी।  
                  बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों से संपर्क बढ़ाने और चुनावी अभियान के लिए संभावनाएं बढ़ाने के लिए इन संगठनात्मक इकाइयों पर निर्भर करती है। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम को संस्थागत रूप से सभी बूथों पर प्रसारण से पीएम मोदी के संदेशों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश है। प्रधान ने कहा, ’’पीएम मोदी ’मन की बात’ के जरिए लोगों से सीधे बात करते हैं और मई 2022 तक सभी बूथों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox