पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड,

-पहली बार दो करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने कीर्तिमान को बताया प्रधानमंत्री का जन्मदिन उपहार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत ने शुक्रवार को एक दिन में 2 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाकर कीर्तिमान बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण को लेकर चलाए गए अभियान से यह सफलता अर्जित की गई।
                       को-विन पोस्ट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजकर 10 मिनट तक देशभर में कुल 2,00,41,136 टीकों की खुराक दी गई. देश में अब तक कुल 78.68 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए।. इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ कोविड रोधी टीके की खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है।
                    मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए कहा, ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1ः30 बजे तक अब तक सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना प्रधानमंत्री जी को उपहार देंगे.’ देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं। मांडविया ने गुरुवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए।
                         भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा. मंत्रालय के मुताबिक भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे. इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को देश ने टीकाकरण के 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox