नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में स्थित गौशाला नंबर 1 नजफगढ़ में गौशाला प्रबंधक समिति के चुनाव 8 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह चुनाव रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के दानदाता, गौसेवक और स्थानीय लोग भाग लेकर नई प्रबंधक समिति के चयन में अपनी भूमिका निभाएंगे।
बताया गया है कि इससे पहले यह चुनाव 15 फरवरी 2026 को कराने की योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ अनिवार्य परिस्थितियों के कारण उस दिन चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद इलाके के लोगों और गौशाला से जुड़े दानदाताओं के बीच असंतोष की स्थिति भी देखने को मिली थी। ऐसे में सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चुनाव को दोबारा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए, ताकि गौशाला के संचालन के लिए समर्पित और योग्य व्यक्तियों का चयन किया जा सके।
समिति के सदस्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि गौशाला जैसे धार्मिक और सेवा से जुड़े संस्थानों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उनका कहना है कि समिति का गठन केवल गौसेवा, गौशाला के विकास और उसके सुचारु प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। साथ ही समिति ने क्षेत्र के निवासियों, दानदाताओं और गौसेवा से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे तय समय पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और अपने मत के माध्यम से नई प्रबंधक समिति के गठन में सहयोग करें।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी