पाक-अफगान तनाव बढ़ा: पाक रक्षा मंत्री की कड़ी चेतावनी, खुली जंग के संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाक-अफगान तनाव बढ़ा: पाक रक्षा मंत्री की कड़ी चेतावनी, खुली जंग के संकेत

-अब होगा "दमा दम मस्त कलंदर" -अपने पोस्ट में रक्षा मंत्री ने क्या लिखा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान के लड़ाकू विमान कंधार के आसमान में मंडरा रहे हैं। इससे पहले अफगानिस्तान को पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तालिबान को भारत का मोहरा तक बता दिया।
अफगानिस्तान के हमलों के बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने खुली जंग का एलान कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कंधार और काबुल सहित कई प्रमुख शहरों पर बमबारी की। करीब दो घंटे तक चले हवाई हमलों में पाकिस्तान ने 133 अफगान लड़कों को मारने का दावा किया है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम. आसिफ ने तालिबान को सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी देते हुए उसे भारत का मोहरा तक बता दिया।  
पाकिस्तान ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ में 133 की मौत का दावा किया है। 200 से अधिक घायल हुए हैं। जियो न्यूज के अनुसार इन अभियानों में तालिबान के 27 ठिकाने नष्ट कर दिए गए हैं और नौ ठिकानों पर कब्जा कर लिया गया है।

‘अब दमा-दम मस्त कलंदर होगा’, रक्षा मंत्री की धमकी
अपने एक्स पोस्ट में अफगानिस्तान को धमकी देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुली जंग का एलान किया। साथ ही धमकी भरा बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे सब्र का प्याला भर चुका है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। अब दमा दम मस्त कलंदर होगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं, हम आपकी हर छोटी-बड़ी बात जानते हैं।

तालिबान सरकार पर साधा निशाना
तालिबान को लेकर अपने पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि नाटो बलों की वापसी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान में शांति होगी और तालिबान अफगान जनता के हितों और क्षेत्र में शांति पर ध्यान केंद्रित करेगा। ख्वाजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने (तालिबान) दुनिया भर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया। उन्होंने महिलाओं को इस्लाम द्वारा दिए गए अधिकारों को छीन लिया।

अपने पोस्ट में रक्षा मंत्री ने क्या लिखा?
रक्षा मंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘नाटो सेनाओं के जाने के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति होगी और तालिबान अफगान लोगों के फायदे और इलाके में शांति पर ध्यान देगा। लेकिन, तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया। उन्होंने दुनिया के सभी आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने ही लोगों को बुनियादी मानवाधिकारों से वंचित कर दिया। उन्होंने इस्लाम में महिलाओं को दिए गए अधिकार छीन लिए।’

उन्होंने आगे लिखा- ‘पाकिस्तान ने सीधे तरीकों से और दोस्त देशों के जरिए हालात सामान्य रखने की पूरी कोशिश की। उसने पूरी कूटनीति की। लेकिन तालिबान भारत का प्रतिनिधि बन गया। आज, जब पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश हो रही है, अल्हम्दुलिल्लाह, हमारी सेना इस समय जबरदस्त जवाब दे रही है। पहले पाकिस्तान का रोल सकारात्मक रहा है। उसने 50 साल तक 50 लाख अफगानों को पनाह दी है। आज भी लाखों अफगान हमारी जमीन पर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। हमारे सब्र का प्याला भर गया है। अब हमारे और तुम्हारे बीच खुली जंग है। अब यह ‘दमा दम मस्त कलंदर’ होगा।’

अंत में उन्होंने लिखा-‘पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं; हम आपके अंदर और बाहर की बातें जानते हैं। अल्लाहु अकबर।’

अब तक क्या-क्या हुआ ?
. पाकिस्तान ने काबुल और कंधार सहित अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए, जिससे तालिबान सरकार की ओर से नई जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई।
. अफगान सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों पर सीमा पार हमले किए, जिन्हें उन्होंने पहले हुए घातक हवाई हमलों की जबावी कार्रवाई बताई।
काबुल ने दावा किया कि डूरंड लाइन के साथ चार घंटे के अभियान में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। दावा किया कि दो बेस और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया।
. तालिबान सरकार ने यह भी कहा कि नंगरहार में एक शरणार्थी शिविर पर मिसाइल हमले में आठ अफगान लड़ाके मारे गए और 11 घायल हो गए। आरोप लगाया कि 13 नागरिक घायल हुए।
. पाकिस्तान ने इन आंकड़ों पर आपत्ति जताई सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कथित तौर पर कहा कि केवल दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए।
. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद ने दावा किया है कि कम से कम 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए, और कहा कि 27 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया और नौ पर कब्जा कर लिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox