
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/अनीशा चौहान/- पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को खुली धमकी देते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने भारत की तुलना चमचमाती मर्सिडीज कार से और पाकिस्तान की तुलना कबाड़ ढोने वाले ट्रक से की। मुनीर ने चेतावनी देते हुए कहा, “सोचिए, अगर इन दोनों गाड़ियों की टक्कर हो जाए, तो ज्यादा नुकसान किसका होगा।”
अमेरिका में दिया विवादित बयान
आसिम मुनीर ने यह बयान अमेरिका के टैम्पा शहर में एक ब्लैक टाई डिनर पार्टी के दौरान दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तानी बिजनेसमैन और टैम्पा में पाकिस्तान के मानद काउंसल अदनान असद ने किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुनीर ने यह टिप्पणी ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को मिली हार के बाद अपनी भड़ास निकालते हुए की। उन्होंने कहा, “अगर भारत की वजह से पाकिस्तान के अस्तित्व पर संकट आया, तो पाकिस्तान आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा।”
भारत पर मिसाइल फायरिंग की धमकी
पाकिस्तान में ‘मुल्ला जनरल’ के नाम से मशहूर आसिम मुनीर ने सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करने की स्थिति पर भी भारत को धमकाया। उन्होंने कहा, “हम भारत द्वारा डैम बनाए जाने का इंतजार करेंगे, और जैसे ही भारत ऐसा करेगा, हम 10 मिसाइल से फायरिंग कर देंगे। सिंधु नदी भारत की पारिवारिक संपत्ति नहीं है, और हमें मिसाइलों की कमी नहीं है।”
पहली बार तीसरे देश से मिली धमकी
कहा जा रहा है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह धमकी किसी तीसरे देश की धरती से पहली बार दी गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान पाकिस्तान की कूटनीतिक छवि को और नुकसान पहुंचा सकता है तथा क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा सकता है।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव