
चेन्नई/अनीशा चौहान/- तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में रविवार शाम तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइन के अनुसार, 10 अगस्त को उड़ान भरने वाली एआई 2455 फ्लाइट को चेन्नई हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। इस विमान में पांच सांसद — केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस मौजूद थे।
वेणुगोपाल ने बताया भयावह अनुभव
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को भयावह बताया। उन्होंने लिखा कि उड़ान का आरंभ ही विलंब से हुआ और यह देरी आगे चलकर एक कष्टदायक यात्रा में बदल गई। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान को अभूतपूर्व टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया।
वेणुगोपाल के अनुसार, लगभग 2 घंटे तक विमान उतरने की अनुमति का इंतजार करता रहा और हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाता रहा। पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान उसी रनवे पर एक अन्य विमान मौजूद था, जिसके कारण कैप्टन ने लैंडिंग रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बचाने वाला साबित हुआ। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया।
एयर इंडिया ने जताया खेद
एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया और उसकी तकनीकी जांच की गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। एयरलाइन ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव